2023 में 12th Ke Bad LIC Agent Kaise Bane?

2023 में 12th के बाद LIC एजेंट बनकर मोटा पैसा कमाने का सपना लिए बैठे हो तो ये Article मिस मत करना क्यों की इसमें हम आपको Step by Step बताएँगे की आप 2023 में 12th के बाद  LIC एजेंट कैसे बन सकते है? और कैसे अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते है।  LIC एजेंट बनके आप स्वयं के मालिक बन सकते है तथा आप अपनी खुद की व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं और अपनी कमाई को नियंत्रित कर सकते हैं। LIC एजेंट बनने के लिए candidate के लिए क्या क्या minimum Requirements है या कितना commission LIC देती है वो सब हम इस आर्टिकल में विस्तार से समझेंगे।

LIC-Agent

इसके पहले हम जान लेते है के LIC क्या है?

LIC क्या है ?

LIC का पूरा नाम भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) है। यह भारत सरकार की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। आज के बदलते दौर में हर कोई अपने परिवार को सुरक्षित रखने का सपना लिए बैठा है और चाहता है की उसका परिवार, यार दोस्त ,सम्बन्धी,  सभी स्वस्थ तथा सुखी रहे पर जीवन की कोई guarantee तो है नहीं , अगर कभी आपके साथ कोई हादसा हो जाता है तो परिवार ठीक से चल पाए, बच्चो की पढाई में कोई रुकावट न आये उसके लिए LIC पॉलिसीस काम में आती है तथा ऐसे में LIC एक वरदान के रूप में साबित हो सकती है।  LIC द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाएं अपनी दुरुस्ती, विश्वसनीयता और विशाल नेटवर्क के लिए मशहूर हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम सरकारी माध्यम से चलायी जाने वाली एक स्वायत्त संगठन है और भारत भर में विभिन्न सुविधाएं और उत्पादों की पेशकश करती है।

LIC का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है और यह भारत भर में विभिन्न शाखाओं और उपनिवेशों के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है। LIC ने बीमा बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने ग्राहकों का  विश्वास, सुरक्षा और वित्तीय सुरक्षा का एक आदर्श स्रोत प्रदान करता है।

LIC Agent क्या होता है? 

LIC एजेंट LIC कंपनी का ही कर्मचारी होता है जो घर घर जाके आम नागरिको को LIC की पॉलिसी के बारे में बताता है और उनको बिमा क्यों लेना चाहिए या इसके क्या क्या लाभ है इसके बारे में जानकारी प्रदान करता है।

किस परिवार के लिया कोनसा बिमा उच्त्तम है इसकी जानकारी देकर बिमा करवाता है जिससे परिवार पर किसी भी तरह की आर्थिक मज़बूरी आई तो LIC कैसे मदद के लिए तैयार है इन सबकी जानकारी विस्तार से एजेंट देता है।

आम भाषा में समजे तो एजेंट हमे बिमा क्यों जरुरी है , क्यों लेना चाहिए,  इसके क्या क्या लाभ है व  भविष्य में अभी किया हुआ बिमा कैसे काम आ सकता है  उसकी जानकारी देता है।

ये भी पढ़े 👉Goods Guard (ट्रैन मैनेजर ) कैसे बने ?

LIC Agent बनने के लिए क्या Criteria है?

आइये जानते है LIC एजेंट बनने के लिए क्या आयु और शिक्षा होनी चाहिए ?

  1. Candidate भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. Candidate की उम्र 18 या उसके ऊपर होनी चाहिए।
  3. Candidate किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th  या 12th पास होना चाहिए।
  4. Candidate बोलने में एक्सपर्ट होना चाहिए तभी आप अपने क्लाइंट को कन्वेन्स कर पाएंगे।
  5. Candidate की इस फील्ड में रूचि होनी चाहिए क्यों की आपको घर घर जाके Insurrance के बारे में जानकारी देकर बिमा करवाना है।

LIC एजेंट कैसे बने? 

फॉर्म भरे – LIC की official वेबसाइट पर जाके आपको  एजेंट Registration के लिए आवश्यक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म को ध्यान से भरें या फिर अपने नजदीकी LIC ब्रांच मे आप विकास अधिकारी से मिल सकते  है वो फार्म  उपलब्ध करवा देंगे ।

LIC की ऑफिसियल वेबसाइट विजिट करने के लिए यहाँ क्लिक करे  👉 official वेबसाइट 

इंटरव्यू – फॉर्म भरने के बाद LIC की तरफ से एक DATE दी जाती उस उस तारीख पर जाके आपको इंटरव्यू देना होगा, इंटरव्यू में पास होते है तो आगे की प्रक्रिया की जाती है।  इंटरव्यू बहोत ही सरल होता है , आपके जीवनकाल के बारे में , आपने क्या पढाई की तथा LIC एजेंट क्यों बनाना है इसके बारे में पूछा जाता है, जाने से पहले ऐसे प्रश्नो के answer खुद से prepare कर ले।

डाक्यूमेंट्स – Apply करते समय आपके पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए –

  • 5-6  पासपोर्ट size फोटोज
  • मूल निवास सर्टिफिकेट
  • 12th  पास मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • किसी भी बैंक में आपका खता होना चाहिए।

ट्रेनिंग ले  – Interview में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आपका सिलेक्शन हो जाता है तो 20 से 25 दिन की एक ट्रेनिंग होती है  उस ट्रेनिंग को अच्छे से समजे तथा उसमे अपनी पूरी उपस्तिथि दे। इस ट्रेनिंग में आपको जीवन बीमा और LIC उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कराइ जायेगी।  इसी ट्रेनिंग में आपको आईडिया लग जाता है ये किस तरह का काम है तथा आप कैसे बिमा बेच सकते है। अपने area की ब्राँच में विजिट करके आप अधिक जानकारी हासिल कर सकते है।

Exam :  ट्रेनिंग ख़तम होने के बाद LIC लिखित में एग्जाम करवाता है जिसमे ट्रेनिंग में जो कुछ भी सिखाया जाता है उसी में से questions पूछे जाते है। आपको LIC एजेंट परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होना होगा।

License : परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद, आप LIC एजेंट के लिए अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। आपको एक विकास अधिकारी के under काम करने के लिए लगा दिया जाता है जिनको रोज या हफ्ते के अनुसार report करना होता है।

ये भी पढ़े 👉 रेलवे पुलिस कैसे बने? 

 LIC एजेंट क्यों बने?

LIC एजेंट बनना आपको एक ऐसा करियर पथ प्रदान करता है जो आपको आर्थिक सुरक्षा, स्वतंत्रता का एक बेहतर विकल्प प्रदान करता है।

  1. आर्थिक सुरक्षा: LIC एजेंट बनना आपको आर्थिक सुरक्षा के एक मार्ग प्रदान करता है। आप अपनी कमाई को नियंत्रित कर सकते हैं, निवेश कर सकते हैं, और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सुरक्षित बचत कर सकते हैं।
  2. स्वतंत्रता या खुद के मालिक : LIC एजेंट बनना आपको आपके स्वयं के मालिक बनने का अवसर प्रदान करता है। आप अपनी खुद की कारोबारी पहचान बना सकते हैं,
  3. लोगों की सेवा: LIC एजेंट बनकर आप लोगों की सेवा कर सकते हैं। आप उन्हें  LIC उत्पादों की सलाह देकर उनकी आर्थिक सुरक्षा में मदद कर सकते हैं।
  4. सम्मान: LIC एजेंट बनने से आप एक सम्मानीत और मान्यता प्राप्त कर सकते हैं। आप LIC के विश्वसनीय ब्रांड का हिस्सा बनते हैं और लोगों के जीवन में बदलाव लाने में मदद करते हैं।

LIC एजेंट की सैलरी कितनी होती है? 

LIC एजेंट की सैलरी इस बात पर निर्भर करती है की आपने कितनी पालिसी की बिक्री की है।  जितना ज्यादा आप बिक्री करेंगे उतना ही LIC commission देती है।  तो कह सकते है के LIC एजेंट की ऐसे कोई monthly सैलरी नहीं होती है।
जैसे जैसे आप इस field में experience हासिल करते जाते है वैसे वैसे पॉलिसीस की बिक्री होती जाती है और आप मोटा तगड़ा कमीशन यहाँ प्राप्त करते है।
Frequently Asked Questions 
1 > क्या एलआईसी एजेंट को सैलरी मिलती है?
जी नहीं , LIC एजेंट कमीशन के रूप में काम करते है , जितना ज्यादा बिमा सेल करेंगे उतना ही कमिशन कमाएंगे।
2 >LIC का मालिक कौन?
Government  ऑफ़ इंडिया इसके मालिक है।
3>  LIC एजेंट बनने के क्या नुक्सान है ? 
देखा जाए तो कोई नुक्सान नहीं है, LIC आपको रोजगार provide करवाती है , नौकरी का अवसर देती है।
4> एलआईसी एजेंट के लिए परीक्षा शुल्क क्या है?
750rs  फीस होती है।
5> भारत में एलआईसी एजेंट के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
18 वर्ष न्यूनतम आयु है।
6 > एलआईसी एजेंट को क्या क्या सुविधा देती  है?

कार्यालय भत्ता, यात्रा भत्ता, डेयरी, केलेंडर, डायरी तथा स्टेशनरी व्ययों की परिपूर्ति की जाती है.

आशा करते है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा।  आपके कुछ सवाल हो तो हुम्हे कमेंट सेक्शन में लिख भेजिए , हम जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।